समय का महत्व पर निबंध | Value of Time Essay in Hindi:
आज हम पढ़ने जा रहे हैं समय का महत्व पर निबंध और साथ में समय का महत्व पर 10 लाइन। तो चलो शुरू करते हैं-
समय का महत्व पर निबंध का प्रस्तावना:
आज हम आपको बताने जा रहे हैं समय के महत्त्व पर निबंध। इस बात से हम सभी अच्छे से परिचित है कि समय दुनिया की सबसे अनमोल और सबसे ताक़तवर वास्तु है। ये जितना छोटा है उतना ही गहरा है। दुनिया के सभी सफल व्यक्तियों ने समय के महत्त्व को समझा और अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर प्रसिद्धि प्राप्त की। यही महत्त्व को समझना ही इस निबंध का उद्देश्य है।
समय का सही प्रबंधन:
इसके के प्रबंधन से आशय वक़्त को अपने जीवन के साथ जोड़ना उसे सही से मैनेज करना। समय को अपने लक्ष्य के साथ संयम से उपयोग में लेना ही एक बेहतर जीवन को मार्गदर्शन करता है। आजकल विज्ञानं के नए आविष्कारों के चलते मनुष्य अपने जीवन के मार्ग से भटक रहा है , उनमे सबसे बड़ा उदाहरण है – मोबाइल। पूरी दुनिया को एक हाथ में लाकर जहाँ क्रांति ला दी है, वहीं लोग इस पर सोसल मीडिया के कारण समय की बर्बादी कर रहे है। वास्तव में समय के सही महत्त्व को समझना हो तो हमें महान लोगों की जीवनी पढनी चाहिए।
समय की शक्ति:
एक मनुष्य अपने जीवन में न जाने कितने सपने लेकर और कितनी आशाओं के साथ मेहनत करता है, परन्तु समय का सही उपयोग न करने की वजह से वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो जाता है। एक धावक का कुछ सेकंड के अंतर से जीतना और हारना उन्हें जमीन और आसमान के अंतर पर ला देता है। हमेशा जो कार्य जीवन की पदोन्नति के लिए है उसे प्राथमिकता देनी चाहिए। जिन्दगी में हर कार्य को समय निर्धारित करना चाहिए।
क्योंकि समय कीमती है:
मनुष्य के जन्म और मृत्यु के बीच बहुत कम समय होता है जिसको हम जीवन कहते हैं। समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता इसलिए समय इतना महत्वपूर्ण है; समय का कदर करना सीखें। हर क्षण समय का सदुपयोग करने का प्रयास करें।
विधार्थी जीवन में समय का महत्व:
प्रत्येक विधार्थी को समयबद्ध एवं अनुशासित होने चाहिए, तभी वह खुद के जीवन को सफलता की मंजिल पर पहुँच पायेगा। समय की कीमत को जानने वाला व्यक्ति कभी आलस नहीं करता, वह हर कार्य समय में ही करता है। क्यूंकि वह जानता है कि बाद में फिर सिर्फ पछताना ही पड़ेगा। समय हर किसी को एक मौका जरुर देता है, जिसमे वह खुद को सफल बना सकता है। एक विधार्थी बचपन से ही अगर अनुशासित है तो वह दूसरों को भी प्रेरणा देता है।
समय बर्बाद करने के नुकसान:
बहता हुआ समय एक अनमोल संसाधन है। क्योंकि हमें समय का महत्व नहीं पता होता यही कारण है कि हम तरह-तरह से समय बर्बाद करते हैं। कई बार हम छोटी छोटी चीजों को लेकर समय बर्बाद कर देते हैं जो हमारी सफलता के रास्ते में रुकावट बनता है। इसलिए समय का सही उपयोग करना सीखें।
समय का महत्व पर 10 लाइन | 10 Lines on Value of Time:
हम समय के महत्त्व को निम्न बातों से और बेहतर तरीके से समझ सकते है –
- जीवन की सबसे मूल्यवान वस्तु समय है, इससे ज्यादा बलबान कुछ नहीं।
- व्यक्ति की सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण उसकी मेहनत और उसके द्वारा समय का सही उपयोग ही है।
- अपने जीवन में हर कार्य को महत्त्व देते हुए उसे उसी समय के अनुसार पूरा करना चाहिए।
- सोशल मीडिया पर वक़्त खराब नहीं करना चाहिए।
- जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे समय के सही उपयोग के साथ प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।
- असफलता यही सिद्ध करती है कि आपने समय की बर्बादी की है, समय के महत्त्व को नहीं समझा।
- समय का सही उपयोग कर हम कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हो सकते। इसलिए समय की शक्ति को समझना जरूरी है।
- हमें समय के साथ चलना होगा क्यूंकि, समय किसी का इंतज़ार नहीं करता।
- समय आपके जीवन को बना सकता है, तो बिगाड़ भी सकता है।
- समय ही एक सफल जीवन का दूसरा रूप है, इसलिए समय के महत्त्व को समझना जरूरी है।
निष्कर्ष:
आज हम सभी किसी न किसी समस्या से घिरे हुए है। हर व्यक्ति खुद को सफल बनाना चाहता है, दुसरे कामयाब लोगों की तरह खुद को कामयाब देखना चाहता है। परन्तु उसके पीछे की सच्चाई और उसकी मेहनत को समझना नहीं चाहता। उन सभी सफल लोगों ने अपने जीवन में एक ही बात सीखी वह है समय का सही उपयोग, उसके महत्त्व हो जाना उन्होंने।
अतः हमें भी समय को पहचानना होगा, उसका सही उपयोग करके अपने लक्ष्य में लगाना होगा, तब जाकर हम भी खुद को सफल बना सकेंगे।