पेड़ बचाओ जीवन बचाओ पर निबंध | Save Trees Essay in Hindi 10 Lines with PDF

पेड़ बचाओ पर निबंध Save Trees Essay in Hindi

पेड़ बचाओ पर निबंध | Save Trees Essay in Hindi:

प्रस्तावना:

यह कहना गलत नहीं होगा की पेड़ का एक अन्य नाम प्राणदाता है I अर्थात पेड़ बचाओ, जीवन को बचाओ, ये एक कर्तव्य है जिसे इस पृथ्वी पर निवासित प्रत्येक इन्सान को समझना और मानना चाहिये। पेड़ों को बचाने के अंतर्गत अपने स्वस्थ पर्यावरण और इस अप्रतिम सुन्दर हरे वातावरण को बचाना है, एवं ये हम सभी का दायित्व है। पेड़ न सिर्फ जीवन का प्रतीक है, अपितु अनगिनत जीव प्रजातियों के लिए आश्रय भी है, उनका निवास है I

बंजर धरती करे पुकार,
पेड़ लगाकर करो श्रंगार I

पेड़ों को बचाने की आवश्यकता:

वर्तमान में पेड़ों को बचाने की आवश्यकता बहुत ज्यादा है, क्यूंकि मानव ने नयी तकनीकी विकास के चलते और अपने स्वार्थ के कारण एक बड़े पैमाने पर लकड़ी की उपयोगिता होती है, जिसके लिए जंगलों का कटाव हो रहा है I वहीँ दूसरी और शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रहा है। पेड़ हमेशा दूसरों के लिये जीते हैं चाहे इंसानों की बात करे या पशुओं की । पेड़ों से हमें फल, सब्जी, मसाले, फूल,दवा, जड़, लकड़ी, आदि उपलब्ध होने के अलावा बहुत तरीके से धरती पर जीवन पोषित करती है।

पेड़ों की कटाई का नकारात्मक प्रभाव :

पेड़ों की निरंतर कटाई और क्षय के कारण आज प्रकृति में विभिन्न समस्याएँ मानव जीवन के लिए उत्पन्न हो गयी हैं I एक बड़े स्तर पर वन्य जीवों का विस्थापन तथा उनकी म्रत्यु का होना, जिसके कारण आज पारिस्थितिक तंत्र चरमरा गया है I वायु प्रदूषण की समस्या पैदा हो गया है, क्योंकि स्वच्छ वायु आज सिर्फ कल्पनाओं में ही है I

इसके अलावा वनस्पतियाँअपनेविलुप्तिकीकगारपरहै Iचिकित्सा के क्षेत्र में भी उपयोगी औषधियों की भारी मात्रा में कमी देखने को मिलती है Iरेगिस्तान का फैलाव बढ़ रहा है I मृदा अपरदन भी एक प्रमुख समस्या है I पेड़ों की कमी के चलते यह मृदा ढीली पड़  जाती है, और जब यह वह्कर पानी के साथ मिलती है, तो सिंचाई में बाधा उत्पन्न करती है I एक प्रमुख समस्या यह है की पृथ्वी अपनी सुन्दरता खो रही है I

पेड़ों के बचाव से होने वाले लाभ:

यह तो सर्वज्ञात है कि पेड़ हवा से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा हमें ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे तथा सभी प्राणियों के लिए जीवनदायी श्रोत है।

पेड़ -पौधे पशु पक्षियों तथा जीव जंतुओं का आवास स्थान होतें है। एक तरफ पक्षी पेड़ों पर अपने घोंसले बनातें हैं वहीँ दूसरी और जंगली पशु जंगलों में रहतें हैं। पेड़ -पौधे व्यवसाय का साधन भी होते हैं।  इनसे हमें छोटी बड़ी हर वस्तुएं प्राप्त होती हैं।

पेड़ हवा को साफ तथा वातावरण को स्वच्छ रखतें हैं जिससे वायु प्रदुषण जैसी समस्या नहीं होती।पेड़-पौधे पर्यावरण के तापमान को नियंत्रित रखते हैंI इनके अतिरिक्त बर्षा का होना पेड़ों के कारण ही संभव है, जिसके उपरांत ही नदियाँ, तालाब, झील, समुन्द्र इन सभी में पानी भरा रहता है I आने जाने वाले राहगीरों के लिये ठंडी छाँव प्रदान करते हैं साथ में जल के वाष्पीकरण को भी रोकते हैं I 

पेड़ों के बचाव के तरीके:

पेड़ बचाव करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

पेड़ों की अकारण कटाई को रोकें:

जबकि पेड़ों की कटाई को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन हमे पेड़ों का कटाई को काम करना पड़ेगा। जहा बहुत अब्सकता नहीं उधर पेड़ नहीं काटें। इससे पेड़ों का कटाई को काम कर सकते हैं।

नए पेड़ लगाओ:

हम सभी जानते हैं पेड़ों की कटाई को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन हमें पेड़ों की कमी को दूर करने के लिए नए पेड़ लगाना पड़ेगा।

कागज का कम प्रयोग करें:

कागज काफी हद तक पेड़ों को काट कर लकड़ी से बनता है। इसलिए यदि हम कम कागज बर्बाद करते हैं, तो पेड़ों का बचाव कर सकते हैं।

पेड़ों के बचाव के तरीके पर १० लाइन | 10 Lines on Save Trees: 

  1. कीटनाशक पेड़ों के लिए हानिकारक होते हैं, अतः उनकी जगह गोबर खाद का उपयोग करना चाहिये I 
  2. पेड़ों के महत्व को आम नागरिक तक पहुँचाकर उन्हें पेड़ लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिये I
  3. सरकार को इसके लिए कुछ उचित क़ानून बनाने चाहिए, एवं प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ प्रतिवर्ष लगाना अनिवार्य करना चाहिए I
  4. पेड़ों से कागज़ बनता है, अतः इसके उपयोग को कम करके डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देकर पेड़ों की सुरक्षा कर सकते हैं I
  5. पेड़ों से हम लकड़ी के फर्नीचर बनाते हैं, नए फर्नीचर की जगह पुराने फर्नीचर को ही फिर से मॉडिफाइड करवाकर उपयोग में लेना चाहिये I 
  6. विधालय पाठ्यक्रम में इसके महत्व को गंभीरता से दिखाना चाहिये I
  7. एक सामाजिक संघटन के रूप में रैली निकालकर और कार्यक्रम के द्वारा भी पेड़ों को बचाने के लिये जागरूक करना चाहिये I
  8. पेड़ पौधों को समय समय पर पानी से सिंचित करना चाहिये ताकि, वो हमेशा हरे भरे रहें, और हमें स्वच्छ वायु मिलती रहेI
  9. सरकार को खाली पड़ी जगहों पर पार्क स्थापित करने चाहिए I
  10. पेड़ों से हमें बहुत सी खाद्य वस्तुएं प्राप्त होती हैं, अतः उन्हें बचाकर ही हम अपने जीवन का निर्वाह संभव बना सकेंगे I

निष्कर्ष :

अतः पेड़ों की हमारे जीवन में उपयोगिता एवं इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए, हमें ये संकल्प लेना होगा कि न सिर्फ स्वयं अपितु पूरे समाज को जागरूक करके अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे I क्यूंकि पेड़ बचेंगे तभी जीवन बचेगा I पर्यावरण को स्वच्छ रख पाएंगे, ताजा वायु प्राप्त कर सकेंगे, पृथ्वी की रक्षा कर पाएंगे I

पेड़ बचाओ पर FAQs:

Q. क्या हम पेड़ों के बिना रह सकते हैं?
Ans.
पेड़ों के द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन के बिना हम कभी जीवित नहीं रह सकते

Q. पेड़ों को बचाना क्यों जरूरी है?
Ans
. कारन पेड़ हमें पीने के लिए साफ पानी, सांस लेने के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिए फल देता हे। इसलिए पेड़ों को बचाना जरूरी है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *