रक्षाबंधन पर निबंध |Essay On Raksha Bandhan in Hindi:
आज हम चर्चा करने जा रहे हैं रक्षाबंधन पर निबंध (Essay On Raksha Bandhan in Hindi) साथ में रक्षाबंधन पर 10 लाइन (10 Line on Raksha Bandhan in Hindi)।
रक्षाबंधन पर निबंध का प्रस्तावना:
रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहार है। जिससे पुरे भारत में बहुत ही उल्लास और बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है यह त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतिक है। रक्षा बंधन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बधती है और उसके अच्छे स्वस्थ और खुशहाल जीवन की प्राथना करती है और इसके साथ ही साथ सभी बहने अपने भाइयों से अपनी सुरक्षा का वचन भी लेती है।यह त्यौहार सभी भारतीय भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही खास -होता है। इस दिन सभी के घर में बहुत प्रकार के पकवान बनाये जाते है।
रक्षाबन्धन का इतिहास:
हिन्दू धर्म में बहुत सी ऐसी परम्पराएं हैं जो प्राचीन काल से चली आ रही है। जिनका भारतीय लोग आज भी बहुत सम्मान करते है। रक्षाबंधन सभी भाइयों और बहनों के लिए एक दुसरे के प्रति प्यार और अपना कर्तव्य का पालन करने का त्यौहार है। रक्षाबन्धन के दिन यह जरुरी नही की बहने सिर्फ अपने सगे भाई को ही राखी बांध सकती है बल्कि वह सभी को राखी बांध सकती है।
रक्षा-बंधन का महत्त्व:
रक्षाबन्धन का त्यौहार सभी भाई-बहन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है यह दिन उनके लिए हर साल बहुत महत्व रखता है।रक्षाबन्धन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बधती है यह राखी बंधने की परम्परा बहुत दिनों से चली आ रही है।रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपनी भाई के लिए उनकी लम्बी उम्र और उनके प्रगति की कामना करती है। और इस दिन सभी लोग ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ रक्षाबंधन का उत्सव मनाते हैं। भाई अपनी बहन की किसी भी स्थिति में रक्षा करने का वचन देता है। इस प्रकार रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है यह भाई बहन के पावन स्नेह का त्योहार है।
रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है?
हिन्दू धर्म में जितने भी त्यौहार मनाये जाते है। उन सभी का संबंध पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों से होता है। रक्षाबंधन का त्यौहार मानाने जाने के पीछे भी एक ऐतिहासिक कहानी है। ऐसा कहा जाता है बहुत वर्ष पहले इंद्रा सभी राक्षसों से बार बार हार जाते थे उसके बाद इन्द्राणी ने बहुत ही कठिन तपस्या की और एक रक्षासूत्र बनाया और यह उसने इन्द्र की कलाई पर बांध दिया इतनी कठिन तपस्यों से युक्त रक्षासूत्र की वजह से इन्द्र राक्षसों को परास्त करने में सफल हुए तभी से यह रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा।
रक्षाबंधन पर 10 लाइन | 10 Lines on Raksha Bandhan in Hindi:
- रक्षाबंधन हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है इसे हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन के दिन सभीबहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लम्बी उम्र की शुभकामनायें मांगती है।
- बहनों से राखी बंधवाने के बाद उनके भाई अपनी बहन को उपहार या पैसे देते हैं और साथ ही साथ वह अपनी बहन की रक्षा करने का वचन भी देतें हैं।
- रक्षाबंधन सभी में एकता का भी प्रतीक है क्योंकि इस त्यौहार को सभी धर्म के लोग बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं।
- रक्षाबंधन का त्यौहार भारत में तो धूमधाम से मनाया ही जाता है इसी के साथ यह त्यौहार विदेशो में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन के दिन सभी लोग राखियां और मिठाइयां खरीदने आते हैं इसीलिए बाज़ारों में भी बहुत भीड़ रहती है।
- इस दिन सभी लोगों के घरों में अलग-अलग तरह के पकवान और मिठाईयां बनती है जिनके सब बड़े मजे के साथ खाते हैं।
- रक्षाबंधन का त्यौहार सभी लोग बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं।
- रक्षाबंधन के दिन सभी लोग सुबह नहा धोकर नए-नए कपड़े पहनकर यह त्यौहार मनाते हैं।
- जिनके भाई किसी दुसरे शहर में रहते हैं उनके लिए उनकी बहनें ऑनलाइन डाक के माध्यम राखियां भेजती हैं।
निष्कर्ष:
रक्षाबंधन का यह त्योहारसभी के लिए बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है और यह त्यौहार प्राचीन काल से ही मनाया जाता है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति को पूर्ण रूप से दर्शाता है। बच्चें ही नही बल्कि बड़े भी इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम और उत्सुक होकर मनाते है। यह त्यौहार भाईचारे का भी प्रतीक है क्योकि इसे हिन्दू – मुस्लिम सभी बहुत ही अच्छे से मनाते हैं।