ताजमहल पर निबंध | Essay on Taj Mahal in Hindi:
आज हम चर्चा करने जा रहे हैं ताजमहल पर निबंध Essay on Taj Mahal in Hindi साथ में ताजमहल की विशेषताएँ पर 10 लाइन और ताजमहल पर कुछ FAQs।
ताजमहल पर निबंध का प्रस्तावना:
हम जब भी दुनिया के महान विरासतों के बारे में बात करते हैं, तो उनमे ताजमहल अपने आप में उच्च स्थान रखता है, इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया जाता हैं। यह उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह पूरे विश्व में प्रेम का एक प्रतीक है तथा बहुत ही सुन्दरता से बने गयी एक एतिहासिक इमारत है जो कि पूर्ण रूप से सफेद संगमरमर से बनी हुई है, जिसके कारण यह भव्य और चमकदार दिखाई देती है।
ताजमहल का निर्माण:
महान मुग़ल सम्राट शाहजहां के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनाई गयी ताजमहल एक पैर की निशानी है। शाहजहां अपनी पत्नी के मरणोपरांत उसकी याद को सदैव के लिए जिन्दा रखने के लिए एवं अपने प्यार की निशानी के लिए उसने इसका निर्माण करवाया। इसे बन्ने में 20 बर्षों का समय लगा। चांदनी रात में इसकी सुन्दरता बहुत बढ़ जाती है। यह भारत के सबसे आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है जिसे देखने के लिये हर साल लाखों की संख्या में देश विदेश के पर्यटक आते हैं। इसे 1983 में यूनेस्को के द्वारा विश्व एतिहासिक धरोहरों में शामिल किया गया था। यह आगरा के किले से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर स्थित है।
ताजमहल – प्यार का प्रतीक:
मुगल बादशाह शाहजहाँ के द्वारा ताजमहल बनाया गया था। शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज के निधन के बाद उनके लिए बनवाया था। अपनी पत्नी का सम्मान करने के लिए, शाहजहाँ ने दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ कारीगरों को बुलाया और ताजमहल के निर्माण का आदेश दिया। शाहजहाँ कुछ ऐसा बनाना चाहते थे जो पहले कभी किसी के लिए नहीं किया गया हो वोह अपनी पत्नी को अंतिम उपहार देना चाहता था जिसे वह बहुत प्यार करता था। इसलिए ताजमहल को प्यार का प्रतीक कहा जाता है।
ताजमहल की सुन्दरता:
ताजमहल के आस पास का वातावरण बहुत ही मनोहर तथा आकर्षक है, चारों तरफ हरियाली और पेड़ पौधे है, यमुना नदी के बगल मई स्स्थित होने के कारण इसकी सुन्दरता और बढ़ जाती है। इसे कई कलाकारों और कारीगरों के विचारों की सहायता सेइसकी दीवारों पर सुन्दर कलाकृतियों का निर्माण करके बनाया गया है । ताजमहल की इमारत के सामने इसकीचार मीनारें है एवं बिल्कुल बीच में आकर्षक पानी के फव्वारे बने हुए हैं। पर्यटक इसकी सुन्दरता के कायल हो जाते हैं। इसके बाहर एक बहुत ही ऊँचा एवं सुंदर दरवाजा है जिसे बुलंद दरवाजा के नाम से जाना जाता है, यह सुंदर लालपतथरो से निर्मित है।
ताजमहल की विशेषताएँ पर 10 लाइन | 10 Lines on Taj Mahal:
ताजमहल की अदभुत खूबसूरती को शब्दों में बयाँ करना शायद संभव न हो क्यूंकि ये प्राचीन ऐतिहासिक इमारत सिर्फ देखने पर ही आप इसकी सुन्दरता से परिचित हो पाएंगे।
कुछ प्रमुख विशेषताएं है जो ताजमहल को सबसे अलग और सबसे अनोखा अजूबा बनाते है :-
- यह पूरे विश्व में प्रेम का एक प्रतीक है।
- यह पूर्ण रूप से सफ़ेद संगमरमर से बनी इमारत है, जिसके ऊपर अकल्पनीय तथा सुन्दर नक्काशी की गयी है।
- इसे महान मुग़ल सम्राट ने अपनी पत्नी को उसकी याद के रूप में समर्पित किया।
- पूर्णिमा की चांदनी रात में यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है।
- इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है, जो पूरे भारतबर्ष के लिए एक गर्व का प्रतीक है।
- इसे रविंद्रनाथ टैगोर के द्वारा ‘संगमरमर का एक स्वप्न’ की उपाधि दी गयी है।
- इसके अन्दर शाहजहाँ और इसकी पत्नी मुमताज बेगम दोनों की कब्र है।
- भारत की महान अन्य ऐतिहासिक धरोहरों में इसका स्थान सर्पोपरि है।
- ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने 1632 में करवाया था।
- यह यमुना नदी के किनारे स्थित है।
निष्कर्ष:
आज ताजमहल पूरे भारत के लिए एक गौरव का प्रतीक है, जिसने अपनी विशेषताओं एवं सुन्दरता ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। प्रेम का एक ऐसा प्रतीक जो सारे संसार को प्यार का सन्देश देता है। हमें इन धरोहरों को अपनी आने वाली पीड़ी के लिए सुरक्षित रखना है, और हम सभी को अपने जीवन में एक बार इसे अवश्य देखना चाहिये।
ताजमहल पर कुछ FAQs | FAQs on Taj Mahal:
Q. ताजमहल का मालिक कौन है?
Ans. मुगल बादशाह शाहजहाँ ताजमहल का मालिक है।
Q. ताजमहल प्रवेश शुल्क क्या है?
Ans. 50 रुपये (भारतीय नागरिक), 1100 रुपये (विदेशी पर्यटक), 540 रुपये (Citizens of SAARC and BIMSTEC नागरिक) 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
Q. ताजमहल का निर्माण कब हुआ था?
Ans. ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने 1632 में करवाया था।
Q. ताजमहल किसके लिए बनाया गया था?
Ans. शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था।