जंगल/ वन पर निबंध | Essay on Forest in Hindi:
आज इस लेख में चर्चा करने जा रहे हैं जंगल/ वन पर निबंध Essay on Forest in Hindi साथ मैं जंगलो को बचाने के उपाय पर 10 लाइन।
प्रस्तावना:
आज हम आप को बताने जा रहे है जंगल पर निबंध (essay on forest)। हमारी प्रथ्वी पर 29% भाग धरातल का है और इसमें से 19% भाग जंगल से ढका हुआ है। विश्व का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध जंगल अमेजन रेंफोरेस्ट है। ये लगभग दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप मे 65 लाख वर्ग किमी मे फैला हुआ है। ये जंगल 9 देशो की सीमाओं को छूता है। भारत का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध जंगल सुंदरवन के जंगल है। ये जंगल गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है और ये जंगल 10000 स्क्वायर किमी मे फैला हुआ है। ये जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। राजस्थान मे सबसे अधिक वन वाला जिला उदयपुर है।
जंगल कटाई की हानियाँ:
वन मात्र भूमि का एक टुकड़ा तो नही है ये तो इस प्रथ्वी का आधार है। वास्तव मे हम इंसान अपने निजी स्वार्थ के लिए जंगल काटकर ना जाने हम अनजाने मे ही कितने जीवो को उनके अपने ही घर से बेघर कर देते है। हम अपने स्वार्थ के लिए कही ना कही प्रक्रति को हानि पंहुचा रहे है। जंगल की कटाई होने के कारण से मिट्टी का क्षरण,जल चक्र का विघटन,जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता का नुकसान होता है और प्रक्रति का संतुलन भी ख़राब होता है। जिससे हमे भी कही मुश्किलों का सामना करना पढता है। यदि पेड़-पौधे नही होंगे तो वर्षा की मात्रा भी कम होंगी इससे अकाल व सूखे की नोबत का भी हमे सामना करना पढ़ सकता है।
जंगल को बचाने के लाभ व महत्व:
यदि हम पेड़-पौधो की कम से कम कटाई करते है तो हम स्वच्छ (ओक्सीजन) ले पाएँगे व वातावरण अनुकूल बना रहेगा।
जंगल रहेंगे तो जीव-जंतु भी सुरक्षित रहेंगे। वर्षा होने मे भी जंगलो की बहुत बड़ी मदद है। पेड़-पौधो से ना-ना प्रकार की ओषधियों व दवाईया तैयार की जाती है। येही पौधे हमे खाने की चीज़े उपलब्ध करवाते है। जंगलो से हमे बहुत से उध्योगो के लिए कच्चा माल उपलब्ध होता है। जंगलो के होने से वातावरण भी ठंडा बना रहता है। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधो होंगे तो प्रदुषण भी कम होग।
जंगलो को बचाने के उपाय पर 10 लाइन | 10 Line on Forest in Hindi:
- जंगल को बचाने के लिए बहुत सारी नर्सरिया खोली जा रही है।
- जंगलो को बचाने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पेड-पौधे लगाने चाइए।
- हम अपने जरूरत की चीजों को डिजिटलाईज़ करके वनों की कटाई को रोक सकते है।
- जंगल जीवन का आधार है चाहे फिर मनुष्य हो या पशु-पक्षी।
- सरकार जंगल को बचाने के लिए जंगल के कही छोटे-छोटे भोगो पर फ़ॉरेस्ट अफसरों को तेनती दे रही है जिससे जंगलो की रक्षा करी जा सके।
- हम द्वारा गाँवों से शहरो मे होने वाले पलायनं को कम करके भी हम जंगलो की होने वाली कटाई को कम कर सकते है।|
- हम गाँवों मे ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाके जंगलो की होने वाली अन्धाधुन कटाई को रोक सकते है।
- जंगलो मे जो आग प्रतिवर्ष लगती है उसपे ध्यान दे तो हम जंगलो के होने वाले भीषण नुकसान को रोक सकते है।
- शहरो मे हो रहे अवेध निर्माण को रोक करके भी हम जंगलो की कटाई को रोक सकते है।
- जंगलो के लिए सरकार को कठिन से कठिन कानून बनाना चाइए।
निष्कर्ष:
वन धरती पर रहने वाले सभी जीवो के लिए वरदान है। हमे जंगलो के महत्व को समझना चाइए। वन हमारे प्राण दाता है। ये हमारी धरोहर है जिसे हमे सहेज के रखना चाइए जिससे हमारी आने वाली पिढी सुरक्षित रहे व उन्हें स्वच्छ वातावरण मिल सके।
“जंगल है तो जीवन है ||”