गाय पर निबंध | Cow Essay in Hindi:
इस लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं गाय पर निबंध Cow Essay in Hindi और साथ में गाय पर 10 लाइनें 10 Lines on Cow in Hindi। आखिर तक पड़े आशा करता हूँ आप सभी को पसंद होगा।
गाय पर निबंध का प्रस्तावना:
जैसे कि आप सब जानते ही हैं की गाय एक पालतू पशु है जो कि हमें दूध देती है। गाय को भारतवर्ष में ज्यादातर लोग बड़े ही चाव से पालते है। सनातन धर्म के अनुसार गाय की हम पूजा भी करते हैं। जिसमें सभी देवताओं का वास होता है। इसके दूध को पीकर उससे मिलने वाले पौष्टिक तत्व से हम अपने शरीर को सुदृढ़ बनाते हैं और गाय एक ऐसा जानवर है जो बाकी दूसरे जानवरों से बिल्कुल अलग होती है।
गाय अपने शांत स्वभाव के कारण और ममता हृदय के कारण पृथ्वी लोक पर प्राचीन काल से अपने लिए एक अलग ही स्थान बनाए हुए हैं। तो आज हम यहाँ गाय के विषय पर कुछ चर्चा करेंगे। जैसे कि गाय की उत्पत्ति कैसे हुई? गाय के दूध में क्या गुण हैं? इन सब की संक्षिप्त रूप से वर्णन करेंगे। आप सबके लिए गाय से संबंधित यह निबंध बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप इस निबंध को अंत तक जरूर पढ़ें।
गाय की उत्पत्ति कैसे हुई:
आप सभी ने गाय के बारे में तो अक्सर बहुत बार सुना होगा। लेकिन आप में से अधिकतर लोग यह नहीं जानते होंगे कि गाय की उत्पत्ति कैसे हुई? हमारा कहने का मतलब है की गाय आई कहां से होगी। तो आज हम आपको जों बताने जा रहे हैं। उसे सुनकर आप शायद हैरान हो जाओगे कि गाय की उत्पत्ति सनातन धर्म के कारण हुई है। जी हां दोस्तों आपने सही सुना है। दरअसल में गाय की उत्पत्ति भगवान विष्णु के बाएं पैर से हुई थी। भगवान विष्णु ने अपने बाएं पैर से सुरभि नामक गौ माता को प्रकट किया था। इस सुरभि नामक गौ माता के रोम-रोम से करोड़ों बछड़ों और गायों की भी उत्पत्ति हुई थीं जिससे गोलोक बना था।
गाय के दूध के गुण:
दोस्तों गाय के दूध में विटामिन B12 की मात्रा सर्वाधिक होती है। विटामिन बी12 की मदद से ही हम पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। गाय का दूध पीने में मीठा लगता है और गाय के दूध से हम बहुत ही प्रकार की मिठाइयां बना सकते हैं। इसके अलावा गाय के दूध से पनीर से लेकर खोया और दही इत्यादि बनता है जों शरीर के लिये काफी शुद्ध और अच्छा माना जाता है साथ ही गाय के दूध को किसी भी प्रकार के शुभ मुहूर्त पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है जिसका इस्तेमाल हम सनातन धर्म के अनुसार पूजा पद्धति में भी करते हैं।
गाय के गोबर और मूत्र के गुण:
आपकी जानकारी के लिये हम आपको बता दे गाय से मिलने वाले दूध से तो हमें प्रोटीन मिलता ही है और गाय के दूध से बने उत्पाद से भी हमें पौष्टिक आहार मिलते है जों हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होते है।
लेकिन क्या आपको पता है गाय के गोबर और मूत्र से भी काफी फायदे होते है। गाय के गोबर से उपले बनाकर खेतो के लिये खाद तैयार की जाती है जों खेतो की फसल के लिये अच्छा माना जाता है। इसके अलावा गाय के मूत्र में करक्यूमिन पाया जाता है जों गंभीर से गंभीर बीमारी के काम आता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में गाय के मूत्र से कई जड़ीबूटीयां दवाईयां बनकर तैयार होती है। जों बहुत सी शारीरिक बीमारियों की समस्या को दूर करती है। इसलिए हम कह सकते है की इस शाकाहारी पशु से हमें जों भी चीज मिलती है वह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिये हमेशा से ही लाभदायक रही है।
गाय पर 10 लाइनें | 10 Lines on Cow in Hindi:
गाय के ऊपर लिखी गई 10 लाइने निम्नलिखित है। इन 10 लाइन को कक्षा एक से लेकर कक्षा पांचवी तक के बच्चों के लिए गाय के निबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण है।
- गाय एक बहुत ही प्यारा और घर में पाले जाने वाला पशु है।
- गाय के दो कान होते हैं।
- गाय की दो आंखें होती हैं।
- गाय के दो सिंग होते हैं।
- गाय का एक मुहं होता है।
- गाय की एक लंबी पूंछ होती है।
- गाय की चार टांगे होती है।
- गाय के चार थन होते हैं जिनसे हमें दूध मिलता हैं।
- गाय को हम माता कह कर भी पुकारते है क्योंकि गाय हमें पोष्टिक दूध देती है।
- गाय हरी घास, हरी पत्तियां, हरी सब्जियां और गाजर इत्यादि प्रकार की खाद्य सामग्री को ग्रहण करती हैं। जों पूर्ण रूप से शाकाहारी होती है।
- गाय बहुत ही प्रकार की होती है जैसे कि देसी गाय, बलैयती गाय, होस्टल गाय और जर्सी इत्यादि प्रकार की गायों की नसल होती है।
निष्कर्ष:
उम्मीद है की आपको आज का ये गाय पर निबंध (Essay on Cow in Hindi) बेहद पसंद आया होगा, जिसके अन्दर हम सभी ने जाना की गाय की उत्पत्ति कैसे हुई? और इसके दूध के अन्दर क्या-क्या गुण होते हैं। अब आप अपने सभी सवाल हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपको उन सभी के बिल्कुल सटीक जवाब प्रदान करेंगे।