15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | 15 August Independence day Essay in Hindi | 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन | 10 Lines on Independence day with PDF

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 15 August Independence day Essay in Hindi

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | 15 August Independence day Essay in Hindi:

आज के इस लेख में हम चर्चा करने जा रहे हैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 15 August Independence day Essay in Hindi और साथ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन 10 Lines on Independence day।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध का प्रस्तावना:

15 अगस्त सन 1947 को ही हमारा देश आज़ाद हुआ था यह हम देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है क्योकि हमारे भारत देश को लगभग 200 वषों बाद अंग्रेजों से आजादी मिली थी और कई स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों ने हमारी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इसीलिए हर साल 15 अगस्त के दिन हम सभी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। यह दिन हमे उन सभी महापुरुषों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण त्याग दिए।

स्वंत्रता दिवस को देश में राष्टीय अवकाश के रूप में घोषित किया है। 15 अगस्त के दिन सभी कार्यालयों और स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है। प्रधानमंत्री हर साल दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं इसी के साथ साथ तिरंगे को 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है।

स्वतंत्रता दिवस का महत्व:

15 अगस्त यानि स्वंत्रता दिवस सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योकि हर किसी व्यक्ति के लिए अपनी स्वतंत्रता बहुत ही ज्यादा महत्व रखती है इसीलिए हम सभी भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी आजादी का उत्साह मनाते हैं। इसी के साथ हम उन सभी महापुरुषों और वलिदानी वीरों को याद करते हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गवां दी। 15 अगस्त अनेकता में एकता की  शक्ति का एक बड़ा दिन है आज हम स्वत्रत है और स्वतंत्र हो कर अपनी मर्जी से कोई भी कार्य को कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास:

15 अगस्त 1947 इसी दिन हमारा देश आज़ाद हुआ था। इस लड़ाई में बहुत से लोगो ने अपनी जान तक गवां दी इसी दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू  ने पहली बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अंग्रेजों ने लगभग भारत में 200  से भी ज्यादा वर्षो तक शासन किया वैसे तो भारत की आजादी के लिए बहुत से संघर्ष हुए लकिन सबसे बड़ा संघर्ष 1857 में हुआ जिसमे रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे जैसे और भी कई वीरो ने इस लड़ाई में अपनी पूरी जान लगा दी लकिन वह सभी लड़ाई असफल रही लकिन वीरो ने लगातार शांति और युद्ध दोनो तरीके से लड़ाई को  जारी रखा और इसी लड़ाई का नतीजा रहा और भारत को आजादी मिली। यह आजादी दो भागो में हुई पहले 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान आजाद हुआ और 15 अगस्त 1947 को भारत को आजाद किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान:

भारत को आजादी दिलाने के लिए लाखों-करोड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज हम आज़ाद है। जहाँ चाहे वहां जा सकते हैं। कुछ भी खा सकते हैं अपनी इच्छा के अनुसार रह सकते हैं क्योकि आज हम पूरी तरह से आज़ाद है और इस आजादी का कारण हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी हैं उन्होंने अपना देश की आजादी के लिए खूब संघर्ष किया। भारत में महात्मा गांधी, वीर भगत सिंह, सहदेव, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, तात्या टोपे जैसे बहुत से स्वतंत्रता सेनानी है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों को त्याग दिया था स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज हमारा देश भारत आजाद हुआ इसीलिए हमे उनके द्वारा दी गई कुर्बानी याद रखना चाहिए। क्योंकि हर स्वतंत्रता सेनानी ने बहुत ही कठिनाइयों का सामना करके से देश को आजादी दिलाई है।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन | 10 Lines on Independence day:

  1. हमारे देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है
  2. इस दिन स्कूल, कॉलेज व कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है।
  3. प्रधानमंत्री हर साल दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और तिरंगे को 21 तोपों की सलामी भी देते है।
  4. 15 अगस्त के अवसर पर उन सभी शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने हमारे देश को आज़ाद करने में अपनी जान गवां दी
  5. सभी राज्यों में अपने अपने तरीके स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है जैसे:, घूमना फिरना, देशभक्ति फिल्में देखना, देश भक्ति गाने सुनना आदि।
  6. 15 अगस्त को देश में राष्टीय अवकाश के रूप में घोषित किया है।
  7. स्वतंत्रता दिवस के दिन थल सेना, जल सेना और वायु सेना द्वारा परेड भी निकाली जाती है।
  8. इस दिन लोग शहीद स्मारकों पर इकट्ठे होते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।
  9. 15 अगस्त को ही 200 वर्षों की गुलामी के बाद भारत वर्ष ब्रिटिश शासन से हमारा देश आज़ाद हुआ।
  10. इस दिन सभी जगहों पर बहुत ही ज्यादा कड़ी नज़र रखी जाती है ताकि कोई घटना न घाट जाये।

निष्कर्ष:

स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय और छात्र युवाओं के लिए गर्व का दिन है। यह दिन उन बहादुर सैनिकों और देशभक्तों का प्रतीक है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ताकि हम एक स्वतंत्र देश में स्वतंत्र रूप से जी सकें। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में तिरंगा फहराया जाता है।

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *